किसी को प्रोत्साहित कैसे करें, satug ki vapsi images part 5

किसी को प्रोत्साहित कैसे करें


🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
              *सुविचार - "किसी को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन में जादू सा असर होता है। वे मनुष्य समाज के शत्रु हैं, जो दूसरों के काम में नुक्ताचीनी ही किया करते हैं। औरों का दोष निकालना, बुरा-भला कहना, निराश करना, साहस को तोड़ना जिनका स्वभाव है। जिसमें यह दुर्गुण हो, भयंकर विषधर से उसे किसी प्रकार कम न समझना चाहिए।"*
       *"विचार क्रांति अभियान"* 
                    *🌹गायत्री परिवार 🌹*




नकारात्मक सोच का दुष्प्रभाव


🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
              *सुविचार - "नकारात्मक सोच व्यक्ति को एक ऐसे चक्रव्यूह में फँसा देती है, जहाँ व्यक्ति को अपने दोष-दुर्गुण व त्रुटियाँ नहीं दिखाई देते। जीवन की सभी बुराइयों, दुःखों, कष्टों का कारण वह बाहर की परिस्थितियों में तलाशता है या दूसरे व्यक्तियों पर थोपता रहता है। यह एक रुग्ण मानसिकता का निर्माण करती है, जिससे व्यक्ति का विकास कुंठित हो जाता है और वह घुटन भरे जीवन के लिए अभिशप्त होता है। इसलिए नकारात्मक सोच से बचना चाहिए।"*
     *"विचार क्रांति अभियान"*
                   *🌹गायत्री परिवार 🌹*






हम सब में बन्धुत्व की भावना का उदय हो।



🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
              *सुविचार - "आज आवश्यकता इस बात की है कि हम सब में बन्धुत्व की भावना का उदय हो। वेद में कहा गया है। 'अज्येष्ठासोऽकनिष्ठासः सं भ्रातरो वावृधु सौर्भगाय।' हम सब प्रभु की संतान एक-दूसरे के भाई-भाई हैं। हममें न कोई छोटा है, न कोई बड़ा। हम सब एक हैं। ऐसी उत्कृष्ट भावना का होना समाज की समृद्धि के लिए आवश्यक है।"*
      *"विचार क्रांति अभियान"*
                    *🌹गायत्री परिवार 🌹*

























































एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.