बाज का शिकार । प्रेरणादायक कहानियां भाग 30











💮 प्रेरणादायक कहानियां prernadayak kahaniyan 146 💮




*🌳🦚आज की कहानी🦚🌳*





*💐💐बाज का शिकार💐💐*


बाज के बच्चे ने अभी-अभी उड़ना सीखा था… उत्साह से भरा होने के कारण वह हर किसी को अपनी कलाबाजियां दिखाने में लगा था।

तभी उसने पेड़ के नीचे एक सूअर के बच्चे को भागते देखा, ” माँ वो देखो सूअर, कितना स्वादिष्ट होगा ना, मैं अभी उसका शिकार करता हूँ।”

“नहीं बेटा,” माँ बोलीं, “अभी तुम इसके लिए तैयार नहीं हो, सूअर एक बड़ा शिकार है, तुम चूहे से शुरुआत करो।”

 बाज आज्ञाकारी था, उसने फ़ौरन माँ की बात मान ली और जल्दी ही उसने बड़ी कुशलता के साथ चूहों का शिकार करना सीख लिया।

अब उसका आत्मविश्वास बहुत बढ़ चुका था, वह अपनी माँ के पास गया और फिर से सूअर का शिकार करने के लिए कहने लगा।

“अभी नहीं बेटा, पहले तुम खरगोश का शिकार करना सीखो”, माँ ने समझाया।

कुछ ही दिनों में बाज ने खरगोशों का शिकार करना भी सीख लिया। उसे पूरा यकीन था कि अब वो अपने पहले लक्ष्य सूअर को ज़रूर मार सकता है… और इसी की आज्ञा लेने वह माँ के पास पहुंचा।

पर इस बार भी माँ ने उसे मना कर दिया और पहले मेमने का शिकार करने को कहा। बाज जल्दी ही मेमनों का शिकार करने में पारंगत हो गया।

फिर एक दिन वह अपनी माँ के साथ यूँही डाल पर बैठा था कि एक सूअर का बच्चा उधर से गुजरा… बाज ने अपनी माँ की ओर देखा… माँ मुस्कुराई और सूअर पर झपट पड़ने का इशारा किया।

 बाज ने फ़ौरन नीचे की ओर उड़ान भरी और उस दिन उसने पहली बार अपना मनपसंद खाना खाया।

दोस्तों, सोचिये अगर माँ ने पहली बार में ही उसे सूअर का शिकार करने को कह दिया होता तो क्या होता?

नन्हा बाज निश्चित तौर पर असफल हो जाता… और संभव है उसका आत्मविश्वास कमजोर हो जाता। लेकिन जब उसने पहले छोटे-छोटे शिकार किये तो उसका आत्मविश्वास और उसकी काबिलियत दोनों निखरती गयीं। और अंततः वह अपने मनपसन्द लक्ष्य को पाने में सफल हुआ।

*💐💐शिक्षा:-💐💐*

बाज की ये प्रसंग हमें अपने बड़े लक्ष्य को छोटे-छोटे आसान हिस्सों में बाँट कर उसे पाने की सीख देती है। इसलिए बड़ा लक्ष्य बनाइये, ज़रूर बनाइये लेकिन उसे पाने के लिए अपने अन्दर धैर्य रखिये, अपने गुरु की बात मानिए और योजनाबद्ध तरीके से उसे छोटे हिस्सों में बांटकर अंततः अपने उस बड़े लक्ष्य को हासिल करिए..!!



*💐💐यूट्यूब लिंक👇👇💐💐*
https://youtu.be/EQbGmarFEqQ


*कहानी ग्रुप में जुड़ने के लिए व्हाट्सएप मैसेज करें👇*
*8058708000 (शिक्षक नवनीत चौधरी)*


*💐💐टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ने के लिए लिंक को टच करें💐💐*

https://t.me/joinchat/QI-b20XE2vYhy6Ke_XBHGw



*कुटुंब app पर जुड़ने के लिए👇*

https://kutumb.app/ek-khoobsurat-si-kahani?slug=da61c33d5516&ref=RVWS5



*💐💐संकलनकर्ता-गुरु लाइब्रेरी,झुंझुनूं,राजस्थान💐💐*



*सदैव प्रसन्न रहिये।*
*जो प्राप्त है, पर्याप्त है।।*

🙏🙏🙏🙏🌳🌳🌳🙏🙏🙏🙏🙏














💮 प्रेरणादायक कहानियां prernadayak kahaniyan 147 💮



*🌳🦚आज की कहानी🦚🌳*


*💐💐कर्मो का लेख💐💐*

https://youtube.com/shorts/MX4ZrIYIgXA?feature=share


बहेलियां ने तीर छोड़ा,  वह लता बल्लरियों की बाधाओं को चीरता, राजकुमार सुकर्णव के मस्तिष्क पर जा लगा। राजकुमार वही धराशाई हो गए। 
समस्त अंतापुर रो पड़ा अपने राजकुमार की याद में!ऐसा कोई प्रजाजन नहीं था जिसने सुकर्णव की अर्थी देख आँसू ना बनाए हों। 

दाह संस्कार संपन्न हुआ। पुत्र शोक अब प्रतिशोध की ज्वाला में भड़क उठा और महाराज वेनुविकर्ण ने कारागृह से बंदी बहेलिया को उपस्थित करने का आदेश दिया। 
बहेरिया लाया गया। महाराज ने तड़पते हुए पूछा- दुष्ट बहेलियां! तूने राजकुमार का वध किया है, बोल तुझे मृत्युदंड क्यों न दिया जाए ?

बहेलिया ने एक बार सभा भवन में बैठे हर व्यक्ति पर दृष्टि दौड़ाई। फिर राजपुरोहित पर एक क्षण को उसकी दृष्टि ठहर गई। उसे कुछ याद आया -बहेलिए ने कहा -"महाराज मेरा इसमें क्या दोष?  मृत्यु ने राजकुमार को मारने का निश्चय किया था, मुझे माध्यम बनाया, मेरी बुद्धि भ्रमित की, और मैंने राजकुमार को कस्तूरी मृग समझकर तीर छोड़ दिया! जो दंड आप मुझे देना चाहते हैं, वही मृत्यु को दें। चाहे तो राजपुरोहित से पूछ ले! यह भी तो कहते हैं कि विधाता ने जितनी आयु लिख दी, उसे कोई घटा या बढ़ा नहीं सकता। घटनाएं तो मृत्यु के लिए मात्र माध्यम होती हैं।"

विकर्ण का क्रोध विस्मय में बदल गया। उन्होंने राजपुरोहित की ओर दृष्टि डाली तो लगा, कि सचमुच वे भी बहेलिया का मूक समर्थन कर रहे हैं। 

उन्होंने मृत्यु का आव्हान किया, मृत्यु उपस्थित हुई । महाराज ने उससे पूछा-" आपने राजकुमार को मारने का विधान क्यों रचा?"
"उनका काल आ गया था! मृत्यु बोली।"
तो फिर काल को बुलाया गया।
काल ने कहा,- "मैं क्या कर सकता था महामहिम ! राजकुमार के कर्मों का दोष था। कर्मफल से कोई बच नहीं सकता। राजकुमार ही उसके अपवाद कैसे हो सकते थे ?"
कर्म की पुकार की गई। 
उसने उपस्थित होकर कहा -"आर्य श्रेष्ठ!अच्छा हूँ या बुरा, मैं तो जड़ हूं। मुझे तो आत्म चेतना चलाती है, उसकी इच्छा ही मेरा अस्तित्व है । आप राजकुमार की आत्मा को ही बुला कर पूछ लें, उन्होंने मुझे क्रियान्वित ही क्यों किया? "

और अंत में राजकुमार की आत्मा बुलाई गई ।दंड नायक ने प्रश्न किया-भन्ते! तुम कर्ता की स्थिति में थे, क्या यह सच है कि तुमने कोई ऐसा कार्य किया, जिसके फलस्वरूप तुम्हें अकाल, काल-कबलित होना पड़ा?

शरीर के बंधन से मुक्त, आकाश में स्थिर, 
राजकुमार की आत्मा थोड़ा मुस्कुराई ! फिर गंभीर होकर बोली -"राजन! पूर्व जन्म में, मैंने इसी स्थान पर मांस भक्षण की इच्छा से एक मृग का वध किया था। मृग में मरते समय प्रतिशोध का भाव था, उसी भाव ने व्याध को भ्रमित किया, इसीलिए व्याध का कोई दोष नहीं,ना मुझे काल ने मारा है। मनुष्य के कर्म ही उसे मारते और जलाते हैं, इसीलिए तुम मेरी चिंता छोडो़, कर्म की गति बड़ी गहन है। अपने कर्मों का हिसाब करो।भावी जीवन की प्रगति और उससे स्वर्ग मुक्ति, सब कर्म की गति पर ही आधारित है। सो तात!  तुम भी अपने कर्म सुधारो।

*💐💐यूट्यूब लिंक👇👇💐💐*
https://youtube.com/shorts/MX4ZrIYIgXA?feature=share


*कहानी ग्रुप में जुड़ने के लिए व्हाट्सएप मैसेज करें👇*
*8058708000 (शिक्षक नवनीत चौधरी)*


*💐💐टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ने के लिए लिंक को टच करें💐💐*

https://t.me/joinchat/QI-b20XE2vYhy6Ke_XBHGw



*कुटुंब app पर जुड़ने के लिए👇*

https://kutumb.app/ek-khoobsurat-si-kahani?slug=da61c33d5516&ref=RVWS5



*💐💐संकलनकर्ता-गुरु लाइब्रेरी,झुंझुनूं,राजस्थान💐💐*



*सदैव प्रसन्न रहिये।*
*जो प्राप्त है, पर्याप्त है।।*

🙏🙏🙏🙏🌳🌳🌳🙏🙏🙏🙏🙏











💮 प्रेरणादायक कहानियां prernadayak kahaniyan 148 💮


*🌳🦚आज की कहानी🦚🌳*


*💐💐समाज की ताकत💐💐*

https://youtube.com/shorts/MX4ZrIYIgXA?feature=share


एक आदमी था, जो हमेशा अपने समाज में सक्रिय रहता था। उसको सभी जानते थे, बड़ा मान सम्मान मिलता था, अचानक किसी कारणवश वह निश्क्रिय रहने लगा, मिलना - जुलना बंद कर दिया और समाज से दूर हो गया।

कुछ सप्ताह पश्चात् एक बहुत ही ठंडी रात में उस समाज के मुखिया ने उससे मिलने का फैसला किया। मुखिया उस आदमी के घर गया और पाया कि आदमी घर पर अकेला ही था। एक बोरसी में जलती हुई लकड़ियों की लौ के सामने बैठा आराम से आग ताप रहा था। उस आदमी ने आगंतुक मुखिया का बड़ी खामोशी से स्वागत किया।

दोनों चुपचाप बैठे रहे। केवल आग की लपटों को ऊपर तक उठते हुए ही देखते रहे। कुछ देर के बाद मुखिया ने बिना कुछ बोले, उन अंगारों में से एक लकड़ी जिसमें लौ उठ रही थी (जल रही थी) उसे उठाकर किनारे पर रख दिया और फिर से शांत बैठ गया।

https://youtube.com/shorts/MX4ZrIYIgXA?feature=share

मेजबान हर चीज़ पर ध्यान दे रहा था। लंबे समय से अकेला होने के कारण मन ही मन आनंदित भी हो रहा था कि वह आज अपने समाज के मुखिया के साथ है। लेकिन उसने देखा कि अलग की हुए लकड़ी की आग की लौ धीरे धीरे कम हो रही है। कुछ देर में आग बिल्कुल बुझ गई। उसमें कोई ताप नहीं बचा। उस लकड़ी से आग की चमक जल्द ही बाहर निकल गई।

कुछ समय पूर्व जो उस लकड़ी में उज्ज्वल प्रकाश था और आग की तपन थी वह अब एक काले और मृत टुकड़े से ज्यादा कुछ शेष न था। 

इस बीच... दोनों मित्रों ने एक दूसरे का बहुत ही संक्षिप्त अभिवादन किया, कम से कम शब्द बोले। जानें से पहले मुखिया ने अलग की हुई बेकार लकड़ी को उठाया और फिर से आग के बीच में रख दिया। वह लकड़ी फिर से सुलग कर लौ बनकर जलने लगी, और चारों ओर रोशनी और ताप बिखेरने लगी।

जब आदमी, मुखिया को छोड़ने के लिए दरवाजे तक पहुंचा तो उसने मुखिया से कहा मेरे घर आकर मुलाकात करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद। आज आपने बिना कुछ बात किए ही एक सुंदर पाठ पढ़ाया है कि अकेले व्यक्ति का कोई अस्तित्व नहीं होता, समाज का साथ मिलने पर ही वह चमकता है और रोशनी बिखेरता है। समाज से अलग होते ही वह लकड़ी की भाँति बुझ जाता है।

*💐💐शिक्षा💐💐*

मित्रों, समाज से ही हमारी पहचान बनती है इसलिए समाज हमारे लिए सर्वोपरि होना चाहिए। समाज के प्रति हमारी निष्ठा और समर्पण किसी व्यक्ति के लिए नहीं, उससे जुड़े विचार के प्रति होनी चाहिए । 

https://youtube.com/shorts/MX4ZrIYIgXA?feature=share

*💐💐टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ने के लिए लिंक को टच करें💐💐*

https://t.me/joinchat/QI-b20XE2vYhy6Ke_XBHGw



*कुटुंब app पर जुड़ने के लिए👇*

https://kutumb.app/ek-khoobsurat-si-kahani?slug=da61c33d5516&ref=RVWS5


*वाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए msg करें-👇*

https://t.me/Hindishayriya

*💐💐संकलनकर्ता-गुरु लाइब्रेरी,झुंझुनूं,राजस्थान💐💐*

*सदैव प्रसन्न रहिये।*
*जो प्राप्त है, पर्याप्त है।।*

🙏🙏🙏🙏🌳🌳🌳🙏🙏🙏🙏🙏















💮 प्रेरणादायक कहानियां prernadayak kahaniyan 149 💮



*🌳🦚आज की कहानी🦚🌳*


*💐💐समस्या का समाधान💐💐*

https://t.me/Hindishayriya

एक व्यक्ति अपने परिवार, रिश्तेदार, मित्र, मोहल्ला के निवासी, अपनी फैक्ट्री के कार्यकर्ताओं से अति दुःखी होकर समाधान हेतु अपने गुरु के पास पहुंचा और अपनी पीड़ा गुरुदेव को बताते हुए बोला- "मेरे कर्मचारी, मेरी पत्नी, मेरे बच्चे और मेर आसपास के सभी लोग बेहद स्वार्थी हैं। कोई भी सही नहीं है, क्या करूं गुरुदेव?"

उस व्यक्ति की वेदना को समझ गुरुजी उसकी समस्या को भली-भांति समझ गए।मुस्कान के साथ उन्होंने कहा-" पुत्र, नि:संदेह तुम्हारी समस्या अति गंभीर है। समय रहते इसका समाधान आवश्यक है। तुम आज रात आश्रम में ही रहो। मैं रात्रि में मंथन करूंगा और सुबह समाधान बताऊंगा।"
https://t.me/Hindishayriya
उस व्यक्ति को अपने गुरु पर अटूट विश्वास था। उसने आश्रम में रात्रिविश्राम की बात स्वीकार ली और आश्रम के निवासियों के पास जा पहुंचा।भोर की पूजा-अर्चना के पश्चात अपने अन्य शिष्यों की समस्याओं को निबटा कर गुरुजी ने अंत में उस व्यक्ति को अपने पास बुलाया।

https://t.me/Hindishayriya
एक रात आश्रम में बिताने के अनुभव को भी वह व्यक्ति अपने गुरु को बताने से स्वय को रोक न सका और बोला-" गुरुदेव, आपके आश्रम में भी स्वार्थियों ने अपना डेरा जमा रखा है।हर कोई आपसे कुछ न कुछ चाहकर ही यहां रुका है।"

गुरुदेव ने उसकी हर बात को गंभीरता से सुना और अंत में कहा-" मैं एक कहानी सुना रहा हूं, उसे गंभीरता से सुनना। इस कहानी में ही तुम्हारी समस्या का समाधान छिपा है।एक गाँव में एक विशेष कमरा था जिसमे 1 हजार आईने लगे थे । एक छोटी लड़की उस कमरे में गई और खेलने लगी। उसने देखा 1 हजार बच्चे उसके साथ खेल रहे हैं और वो उन बच्चों के प्रतिबिंब के रहकर खुश रहने लगी। जैसे ही वो अपने हाथ से ताली बजाती सभी बच्चे उसके साथ ताली बजाते। उसने सोचा यह दुनियां की सबसे अच्छी जगह है और यहां वह बार बार आना चाहेगी।

बच्ची के प्रस्थान के पश्चात थोड़ी देर बाद इसी जगह पर एक उदास आदमी कहीं से आया। उसने अपने चारों तरफ हजारों दु:ख से भरे चेहरे देखे। वह बहुत दु:खी हुआ। उसने हाथ उठा कर सभी को धक्का लगाकर हटाना चाहा तो उसने देखा हजारों हाथ उसे धक्का मार रहे है ।उसने कहा यह दुनियां की सबसे खराब जगह है वह यहां दोबारा कभी नहीं आएगा और उसने वो जगह छोड़ दी ।

*💐💐शिक्षा💐💐*

ठीक इसी तरह यह दुनिया एक कमरा है जिसमें हजारों शीशे लगे हैं। जो कुछ भी हमारे अंदर भरा होता है वो ही प्रकृति हमें लौटा देती है। संसार हमें अपने मन के अनुरूप ही दिखता है इसलिए अपने मन और दिल को साफ़ रखें, यक़ीनन तब यह दुनिया आपके लिए स्वर्ग की तरह अनुभव होगी। संसार को सुधारने की आकांक्षा रखने वालों के लिए सर्वप्रथम आवश्यक है कि हम स्वयं में सुधार करें , संसार अपने आप सुधर जाएगा।

💐💐टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ने के लिए लिंक को टच करें💐💐
https://t.me/joinchat/QI-b20XE2vYhy6Ke_XBHGw



कुटुंब app पर जुड़ने के लिए👇

https://kutumb.app/ek-khoobsurat-si-kahani?slug=da61c33d5516&ref=RVWS5


वाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए msg करें-👇

https://t.me/Hindishayriya

💐💐संकलनकर्ता-गुरु लाइब्रेरी,झुंझुनूं,राजस्थान💐💐

पाए खुशियां अपार,
गाय पाले अपने द्वार!!

सदैव प्रसन्न रहिये।
जो प्राप्त है, पर्याप्त है।।

🙏🙏🙏🙏🌳🌳🌳🙏🙏🙏🙏🙏






l









💮 प्रेरणादायक कहानियां prernadayak kahaniyan 150 💮





*🌳🦚आज की कहानी🦚🌳*


*💐💐पुण्य और कर्तव्य💐💐* 


एक बार की बात है। एक बहुत ही पुण्यशाली व्यक्ति अपने परिवार सहित तीर्थ यात्रा के लिए निकला। कई कोस दूर जाने के बाद पूरे परिवार को प्यास लगने लगी, ज्येष्ठ का महीना था, आस पास कहीं पानी नहीं दिखाई पड़ रहा था। उसके बच्चे प्यास से व्याकुल होने लगे। समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करे... अपने साथ लेकर चलने वाला पानी भी समाप्त हो चुका था!

एक समय ऐसा आया कि उसे भगवान से प्रार्थना करनी पड़ी कि हे प्रभु! अब आप ही कुछ करो मालिक... इतने में उसे कुछ दूर पर एक साधु तप करता हुआ नजर आये। व्यक्ति ने उस साधु से जाकर अपनी समस्या बताई। साधु बोले कि यहाँ से एक कोस दूर उत्तर की दिशा में एक छोटी दरिया बहती है, जाओ जाकर वहां से पानी की प्यास बुझा लो।

साधु की बात सुनकर उसे बड़ी प्रसन्नता हुई और उसने साधु को धन्यवाद बोला। पत्नी एवं बच्चों की स्थिति नाजुक होने के कारण वहीं रुकने के लिए बोला और खुद पानी लेने चला गया।

जब वो दरिया से पानी लेकर लौट रहा था तो उसे रास्ते में पांच व्यक्ति मिले जो अत्यंत प्यासे थे। पुण्य आत्मा को उन पाँचों व्यक्तियों की प्यास देखी नहीं गयी और अपना सारा पानी उन प्यासों को पिला दिया। जब वो दोबारा पानी लेकर आ रहा था तो पांच अन्य व्यक्ति मिले जो उसी तरह प्यासे थे। पुण्य आत्मा ने फिर अपना सारा पानी उनको पिला दिया।

यही घटना बार-बार हो रही थी और काफी समय बीत जाने के बाद जब वो नहीं आया तो साधु उसकी तरफ चल पड़ा... बार-बार उसके इस पुण्य कार्य को देखकर साधु बोला - "हे पुण्य आत्मा तुम बार-बार अपनी बाल्टी भरकर दरिया से लाते हो और किसी प्यासे के लिए ख़ाली कर देते हो। इससे तुम्हें क्या लाभ मिला..? पुण्य आत्मा ने बोला मुझे क्या मिला ? या क्या नहीं मिला इसके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा। पर मैंने अपना स्वार्थ छोड़कर अपना धर्म निभाया।

साधु बोले - "ऐसे धर्म निभाने से क्या फ़ायदा जब तुम्हारे अपने बच्चे और परिवार ही जीवित ना बचे ? तुम अपना धर्म ऐसे भी निभा सकते थे जैसे मैंने निभाया।

पुण्य आत्मा ने पूछा - "कैसे महाराज ?
 
साधु बोले- "मैंने तुम्हें दरिया से पानी लाकर देने के बजाय दरिया का रास्ता ही बता दिया। तुम्हें भी उन सभी प्यासों को दरिया का रास्ता बता देना चाहिए था, ताकि तुम्हारी भी प्यास मिट जाये और अन्य प्यासे लोगों की भी... फिर किसी को अपनी बाल्टी ख़ाली करने की जरुरत ही नहीं..." इतना कहकर साधु अंतर्ध्यान हो गये...

पुण्य आत्मा को सब कुछ समझ आ गया की अपना पुण्य ख़ाली कर दूसरों को देने के बजाय, दूसरों को भी पुण्य अर्जित करने का रास्ता या विधि बतायें..!!

*💐💐शिक्षा:-💐💐*

प्रिय आत्मीय जनों ये तत्व ज्ञान है... अगर किसी के बारे में अच्छा सोचना है तो उसे परमात्मा से जोड़ दो ताकि उसे हमेशा के लिए लाभ मिले..!!

💐💐टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ने के लिए लिंक को टच करें💐💐
https://t.me/joinchat/QI-b20XE2vYhy6Ke_XBHGw



कुटुंब app पर जुड़ने के लिए👇

https://kutumb.app/ek-khoobsurat-si-kahani?slug=da61c33d5516&ref=RVWS5


वाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए msg करें-👇

https://t.me/Hindishayriya

💐💐संकलनकर्ता-गुरु लाइब्रेरी,झुंझुनूं,राजस्थान💐💐


सदैव प्रसन्न रहिये।
जो प्राप्त है, पर्याप्त है।।

🙏🙏🙏🙏🌳🌳🌳🙏🙏🙏🙏🙏






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.